{"_id":"61b4fa3a296103053c67e186","slug":"murder-of-priest-of-mahakali-temple-nazibabad-news-mrt5686434110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : नांगलसोती के गंगा घाटी स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : नांगलसोती के गंगा घाटी स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 12 Dec 2021 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:51 AM IST
सार
नांगलसोती थाने से महज 800 मीटर दूर जय महाकाली मंदिर में पुजारी बाबा रामदास महाराज (60) पिछले 22 वर्षों से निवास कर रहे थे।
विज्ञापन
नजीबाबाद के नांगलसोती में पुजारी हत्याकांड मामले घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी डॉ. प्रवी?
- फोटो : NAZIBABAD
विस्तार
नांगलसोती के प्राचीन जय महाकाली मंदिर के पुजारी की किसी ने हत्या कर दी। पुजारी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने कमरे में पड़ा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नांगलसोती थाने से महज 800 मीटर दूर जय महाकाली मंदिर में पुजारी बाबा रामदास महाराज (60) पिछले 22 वर्षों से निवास कर रहे थे। शनिवार सुबह नांगलसोती निवासी भारत सिंह जब मंदिर में सफाई करने पहुंचा तो उसने पुजारी का कमरा खुला देखा। आसपास तलाश करने पर कमरे के पीछे पुजारी का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
भारत सिंह ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगलसोती थाना प्रभारी रवींद्र सिंह, मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस को पुजारी के कमरे में सामान बिखरा मिला। मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर का दानपात्र भी खुला मिला। पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से पुजारी के दोनों मोबाइल और कमरे के बाहर पड़े एक डंडे को कब्जे में लिया है। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नांगलसोती निवासी मनोज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पुजारी की हत्या के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित-डॉ. धर्मवीर सिंह
नजीबाबाद। मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पुलिस से हत्या मामले की जानकारी ली। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्या की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों से पूछताछ कर मंदिर में आनेजाने वाले अराजकतत्वों की छानबीन की जा रही है।
पूछताछ के लिए महिला सहित तीन हिरासत में
नांगलसोती। पुजारी की हत्या के मामले में नांगलसोती पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला सहित तीन को हिरासत में लिया है। नांगलसोती थाना प्रभारी रवींद्र सिंह का कहना है कि हत्या के मामले में तीनों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

नांगलसोती में पुजारी हत्याकांड की जानकरी करते एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती- पुजारी रामदास (फाइल फोटो)- फोटो : NAZIBABAD