फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder: Kinnar shot dead in broad daylight in Bijnor, police force deployed

हत्या: बिजनौर में दिनदहाड़े किन्नर को गोलियों से भूना, हंगामे के बाद पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 13 Aug 2021 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Aug 2021 11:39 AM IST
सार

हत्या को लेकर हंगामा कर रहे किन्नरों को अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या किस कारण से हुई है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
Murder: Kinnar shot dead in broad daylight in Bijnor, police force deployed
मौके पर मौजूद भीड़् व जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार काको दिन निकलते ही एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं किन्नरों ने हत्या को लेकर हंगामा कर दिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गौहर अली खां में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वहीं साथी किन्नर भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व घटना की छानबीन की। वहीं एसपी पूर्वी रामअर्ज कुमार, सीओ सुनीता दहिया व कोतवाल मनोज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज किरण पाल सिंह, एसआई दिनेश कुमार शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने समझा-बुझाकर हंगामा कर रहे किन्नरों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed