{"_id":"5f5fb9838ebc3e6d317ba868","slug":"munir-s-muscle-next-date-started-bijnor-news-mrt501351742","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीर की हुई पेशी, अगली तारिख लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीर की हुई पेशी, अगली तारिख लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनीर की हुई पेशी, अगली तारिख लगी
बिजनौर। एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना हत्याकांड में दिल्ली पुलिस मुनीर को सुनवाई के लिए बिजनौर लेकर आई। उसे सीजेएम दिलीप सचान की कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई नीयत की गई है।
मुनीर ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। तंजील अहमद अपने परिवार की एक शादी में शिरकत करने के लिए सहसपुर आए हुए थे। वहां पर मुनीर ने दोनों की हत्या कर दी थी। मुनीर इससे पहले धामपुर में एक कैशवैन में करीब 80 लाख रुपये की लूट भी कर चुका था। इस लूट में उसका नाम पुलिस को बताने के शक में मुनीर ने तंजील अहमद की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। मुनीर को एनसीआर क्षेत्र से दबोचा गया था। उसे समय समय पर दिल्ली पुलिस कोर्ट में सुनवाई के लिए बिजनौर लाती रहती है। सोमवार को भी उसे बिजनौर जजी लाया गया था। मुनीर की कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिसकर्मी उसके आसपास मौजूद रहे।