{"_id":"63485673a985d832c4799f1c","slug":"municipality-started-arrears-recovery-campaign-dhampur-news-mrt6094534100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने शुरू किया बकाया वसूली अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने शुरू किया बकाया वसूली अभियान
विज्ञापन
पालिका ने शुरू किया बकाया वसूली अभियान
धामपुर। पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को कई किराएदारों को उनके प्रतिष्ठानों पर नोटिस थमा कर शीघ्र किराया जमा कराने को कहा गया। चेताया कि यदि जल्द ही किराया जमा नहीं किया तो कानूूनी कार्रवाई की जाएगी।
पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से पालिका की संपत्तियों के किराएदारों को बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी सालों से किराया जमा नहीं किया जा रहा है। बकाया जमा करने को पालिका की ओर से टीम में शामिल अधिकारियों ने कई लोगों को नोटिस थमा उनसे किराया जमा करने के लिए तकादा किया। बताया गया कि गोविंद सहाय मार्ग पर शिवाजी पार्क के बाहर अजय कुमार व नरेंद्र कुमार, कासिम अली,जितेंद्र कुमार शर्मा व संजय कुमार शर्मा को उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर नोटिस दिए गए हैं। ईओ ने कहा कि बकाया जल्द जमा नहीं किया तो उनकी आरसी काट कर वसूली के लिए तहसील को भेजी जाएगी। पालिका का किराया अनुबंध पालिका की ओर से खत्म कर दिया जाएगा। टीम में कर निरीक्षक राजेंद्र सिंह, पालिका संपत्ति बाबू विशाल अग्रवाल आदि मौजूद है।