फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality president adopted CHC

नगर पालिका अध्यक्ष ने गोद ली सीएचसी

Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Municipality president adopted CHC
नगर पालिका अध्यक्ष ने गोद ली सीएचसी
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया। अब पालिका की देख रेख में सरकारी अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा।

मंगलवार पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील व अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अख्तर से अस्पताल गोद लेने की औपचारिकताएं पूरी कीं। दोनों ने अस्पताल का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी चिकित्सा प्रभारी से आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जो भी आवश्यक कार्य हैं उनकी लिस्ट बनाकर देने को कहा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका की ओर से अस्पताल में सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरों तथा तथा जर्जर आवासीय भवनों की मरम्मत का कार्य कराने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की खाली पड़ी भूमि पर सुंदरीकरण का कराया जाएगा। इस मौके पीएससी चिकित्सा प्रभारी डा. जुनैद, डा. गार्गी, उमेश कुमार, योगेश उनियाल, पालिका कर्मी वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed