{"_id":"66720ec747c7f6776f073b34","slug":"municipality-got-the-faulty-water-coolers-installed-in-the-city-repaired-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-125478-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पालिका ने ठीक कराए नगर में लगे खराब वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पालिका ने ठीक कराए नगर में लगे खराब वाटर कूलर
विज्ञापन
अमर उजाला ने 17 जून के अंक में प्रकाशित की थी यह समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। एसडीएम के सख्त रुख के बाद आखिरकार पालिका प्रशासन को नगर में खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करने की याद आ ही गई। पालिका प्रशासन ने खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराया। कुछ जगह नए वाटर कूलर भी लगवाए।
17 जून को अमर उजाला ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर की बदहाली पर ‘कैसे बुझे प्यास, यहां तो प्याऊ ही प्यासे’ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अवनीश त्यागी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना को अति शीघ्र नगर के सभी वाटर कूलर ठीक कराने के कड़े निर्देश दिए थे।
मंगलवार को पालिका की टीम नए लगे छह वाटर कूलर को ठीक कराया। पालिका के जेई तेजपाल सिंह और नरेश कुमार का कहना है कि नए लगे सभी छह वाटर कूलर पूरी तरह से ठीक करा दिए गए हैं, जबकि पुराने वाटर कूलरों को भी एक-दो दिन में पूरी तरह ठीक करा दिया जाएगा।