फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal workers stripped the teenager and beat him with belts, video goes viral

Bijnor News: पालिका कर्मियों ने किशोर को नंगा कर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers stripped the teenager and beat him with belts, video goes viral
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पालिका के बाबू नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष बोले, किशोर कर रहा था बालिका से गलत काम, इसलिए कर्मचारियों ने पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर(बिजनौर)। शिवाजी पार्क स्थित पुस्तकालय में एक किशोर के कपड़े उतार कर पिटाई करते हुए नगरपालिका कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक किशोर के कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पिटाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पालिका के बाबू नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
दावा किया जा रहा है कि किशोर की पिटाई करने वाले लोगों में पालिका में तैनात बाबू नितिन कुमार और सफाई कर्मी शामिल है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया गा है। इसमें दो लोगों ने किशोर के हाथ पकड़ रखे हैं, जबकि एक व्यक्ति बेल्ट से किशोर की पिटाई करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन





अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह का कहना है कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। किशोर ने कोई गलती की थी तो संबंधित लोगों को पुलिस के हवाले करना चाहिए था । इस प्रकार से किशोर को नंगा कर मारपीट करना जघन्य अपराध है। रिपोर्ट कायम कर पालिका के बाबू नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इस संबंध में कर्मचारियों से पता करने पर जानकारी मिली कि आरोपी किशोर शिवाजी पार्क में किसी बालिका के साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। बालिका भाग गई। पकड़ में आने पर कर्मचारियों ने किशोर के साथ मारपीट कर दी।कर्मचारियों को ऐसा न करके आरोपी किशोर को पुलिस के हवाले करना चाहिए था। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। - रवि शंकर शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed