फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal worker and youth fight over dispute over removal of bike

Bijnor News: बाइक हटाने के विवाद में पालिका कर्मी और युवक में मारपीट

Fri, 16 Feb 2024 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker and youth fight over dispute over removal of bike
शेरकोट मे मारपीट की घटना के बाद अली मसजिद चौक पर रोक कर हंगामा करते सफाई कर्मी। स्त्रोत कार्यकर
विरोध में सफाई कर्मियों ने कार्य रोक कर हंगामा किया
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी

शेरकोट। रास्ते में बाइक को हटाने को लेकर बाइक सवार और नगर पालिका के वाहन चालक के बीच मारपीट हो गई। इसके विरोध में सफाई कर्मियों ने कार्य को बीच में रोक हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सफाई कर्मियों को शांत किया।

बृहस्पतिवार को पालिका के सफाई कर्मी वाहन के साथ कूड़ा एकत्र कर रहे थे। मोहल्ला हकीमान निवासी पालिका वाहन चालक रिजवान अली मस्जिद चौक के निकट कूड़े की गाड़ी लेकर पहुंचा तो रास्ते में खड़ी बाइक को लेकर नूरपुर निवासी कलीम पुत्र लईक से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कलीम मुहल्ला मनिहारान में अपनी रिश्तेदारी में आया था।
विज्ञापन

कलीम ने भी अपने पक्ष के लोगों को फोन कर बुला लिया। दूसरी तरफ से मारपीट की घटना से आक्रोशित वाहन चालक की ओर से भी अन्य पालिका के सफाई कर्मी एकत्र हो गए। काफी देर तक हंगामा हुआ। इस मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर मामले का शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि दाेनों पक्ष आपस में रजामंद हो गए है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed