{"_id":"69ea724e7db0a9379a0c0cf4","slug":"msme-outreach-program-will-solve-the-problems-of-entrepreneurs-bijnor-news-c-27-1-bij1027-177777-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में होगा उद्यमियों की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में होगा उद्यमियों की समस्या का समाधान
विज्ञापन
बिजनौर। एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और नई संभावनाओं पर चर्चा के लिए शुक्रवार को आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में उद्यमियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी।
नूरपुर रोड स्थित एक होटल में यह कार्यक्रम इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा एसआईडीबीआई और टाटा पावर सोलर रूफ के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान के बारे में बताना है। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
वहीं, कार्यक्रम में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। जिससे उद्यमी अपने उद्योगों में ऊर्जा लागत कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर से संबंधित योजनाओं, ऋण सुविधाओं, सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहन उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आईआईए के डिविजनल अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम उद्यमियों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। इससे उन्हें नई तकनीकों, सरकारी नीतियों और बाजार की जरूरतों की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के उपायुक्त अमित कुमार, आईआईए चेयरमैन अवनीश कुमार अग्रवाल आदि रहेंगे।