फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP met with the muezzin and assured him of help.MP met with the muezzin and assured him of help.

Bijnor News: सांसद ने मोअज्जन से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
MP met with the muezzin and assured him of help.MP met with the muezzin and assured him of help.
नजीबाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को नजीबुद्दौला वाली मस्जिद के मोअज्जन मो. फैजान से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने फैजान को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले मोअज्जन फैजान को लाउडस्पीकर मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। तीन दिन बाद फैजान जमानत पर रिहा होकर लौटे। कुछ लोगों ने उनकी रिहाई पर स्वागत किया था। इस प्रकरण को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। आजाद ने भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर मुअज्जम, सांसद प्रतिनिधि फहीम अंसारी और सभासद अच्छन राईन उपस्थित थे। उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed