फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP demanded CM to provide oxygen

सांसद ने सीएम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की

Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
MP demanded CM to provide oxygen
सांसद ने सीएम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को बिजनौर जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर कराने की मांग की है। सीएम को भेजी शिकायत में बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र लोकसभा नगीना, बिजनौर के अंतर्गत आने वाले सभी सीएचसी तथा प्राइवेट हॉस्पिटलों में आक्सीजन की किल्लत मची है। ऑक्सीजन की कमी से लोगों की असामायिक मौतें हो रही हैं।

सांसद ने यह भी बताया कि उनके क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण लगभग 37 करोड़ की लागत से 100 बेड के हॉस्पिटल का भवन बनकर तैयार है। पर इसे अभी तक चालू नहीं कराया जा सका है। जिससे मरीजों को उपचार कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे जल्द चालू किया जाए जिससे बेड की किल्लत दूर हो सके। जनपद बिजनौर में गांवों में भी संक्रमण फैल चुका है। इसके रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल्द उचित कदम उठाया जाए। प्रदेश में अन्य जनपदों की तरह से बिजनौर में भी जल्द ही 18 प्लस वालों को भी कोविड वैक्सीन लगवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed