फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Movement of heavy vehicles is going on through the damaged bridge of Banaili river

Bijnor News: बनैली नदी के क्षतिग्रस्त पुल से हो रही भारी वाहनों की आवाजाही

Fri, 22 Aug 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 22 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles is going on through the damaged bridge of Banaili river
अफजलगढ़ में बनैली नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर धड़ल्ले से निकलते बड़े वाहन। संवाद
अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी पुल पर जून माह में लगाए गए हाइटगेज व क्रंक्रीट के भारी ब्लाक हटा देने के बाद पुल के ऊपर से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। पुल क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल के गार्डर में वर्टिकल क्रैक आ गए थे। क्षेत्रवासियों ने पुल की सुरक्षा को देखते हुए भारी व बड़े वाहनों की आवाजाही को रोकने की मांग की थी। जून माह में एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुल का निरीक्षण कर हाइटगेज तथा कंक्रीट के भारी ब्लाक लगाए गए।
विज्ञापन

मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के एसडीएम ने निर्देश भी दिए। अब हाइटगेज तोड़ दिया गया और कंक्रीट के ब्लाक भी हटा दिए गए। पुल के ऊपर से भारी वाहनों का आवागमन फिर से चालू है। ग्रामीणों के अनुसार पुल पर बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लोकनिर्माण विभाग के जेई ज्ञान सिंह का कहना है कि वाहन चालक हाइटगेज क्षतिग्रस्त कर देते हैं। पुल की मरम्मत या निर्माण से संबंधित कार्रवाई सेतु निगम मुरादाबाद के द्वारा ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed