{"_id":"6750a904fb9beb5716033134","slug":"movement-of-elephants-increased-in-populated-areas-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-137338-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आबादी क्षेत्र में बढ़ गया हाथियों का विचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आबादी क्षेत्र में बढ़ गया हाथियों का विचरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। सर्दी में लगातार वृद्धि होने से कालागढ़ की आबादी क्षेत्र में हाथियों का विचरण बढ़ गया है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने की वजह से मानव वन्य जीव संघर्ष की आशंका को लेकर वन विभाग चिंतित है।
शिवालिक पर्वतमालाओं एवं रामगंगा नदी घाटी की ओर से आने वाली सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। इसके चलते कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलों से निकल कर हाथी कालागढ़ की हाइडिल कॉलोनी, नई कॉलोनी, केंद्रीय कॉलोनी, पुराना कालागढ़, नयी बस्ती, भिक्कावाला कल्लूवाला मार्ग पर विचरण कर रहे हैं।
मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर से पुराना कालागढ़ आ रहे श्रद्धालुओं उज्ज्वल बंसल, अरुण कुमार, विकास आदि के सामने हाथी आ गया। किसी तरह शोर शराबा करते हुए जान बचाकर घर पहुंचे।