{"_id":"623b66800ee091401311293a","slug":"motor-bike-rider-dies-in-accident-bijnor-news-mrt5815576171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत
नूरपुर। धामपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई।
मोहल्ला शहीदनगर निवासी शाहिद हुसैन शादी विवाह में लाइट डेकोरेशन का काम करता था। मंगलवार देर रात वह बाइक द्वारा धामपुर से घर आ रहा था। ग्राम धौलागढ़ में एक बैंक्वेट हॉल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे एक कार सवार ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। शाहिद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।