फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Motivated farmers for organic farming

किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया

Tue, 07 Sep 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Motivated farmers for organic farming
बिजनौर में विकास भवन में जैविक उत्पादों के लगे स्टॉल देखते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने उपनिदेशक कृषि गिरीश चंद को अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कहा कि जैविक खेती भविष्य की खेती है। जैविक खेती करने वाले किसानों को लाभ हो रहा है।
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भारत भूषण त्यागी ने कहा कि जब तक किसान की क्रय शक्ति नहीं होगी वह केवल फसल ही उगा सकता है। कृषि उत्पादक संगठन से किसान अपनी क्रय शक्ति बढ़ा सकते हैं और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जमीन की उर्वरा शक्ति घटाए बिना फसलों का अच्छा उत्पादन लेना जैविक खेती है। जीरो बजट खेती भी इसे ही कहते हैं। कहा कि अगर व्यायाम भी करें और दूषित खाद्यान्न खाएं तो व्यायाम का कोई लाभ नहीं रह जाता है। डीएम ने कहा कि किसानों को जैविक फसलों का अच्छा मूल्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र को गांवों का भ्रमण कर किसानों व आम नागरिकों को पराली, कृषि अवशेष अथवा कूड़ा जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुक़सान तथा वायु प्रदूषण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश दिए। कहा कि जैविक उत्पादों का बहुत ही विस्तृत बाजार है और सामान्य उत्पादों की तुलना में जैविक उत्पादों के अधिक मूल्य होने के बावजूद उनकी बहुत ज्यादा मांग है। डीएम ने जैविक खेती के उत्पादों के स्टाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, मुरादाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड दलपतपुर के चेयरमैन प्रदीप कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed