{"_id":"62376e89d2b36b51ba53805e","slug":"mother-son-dies-after-being-hit-by-a-train-nazibabad-news-mrt581143287","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद स्टेशन के निकट हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद स्टेशन के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। ट्रेन की चपेट में आने से नजीबाबाद स्टेशन के निकट मां-बेटे की मौत हो गई। ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जाहिर की जा रही है। शवों की पहचान नहीं हो सकी। वहीं पुलिस का कहना है कि पहचान होने पर ही सही कारण का बता चल सकेगा।
नजीबाबाद से मौज्जमपुर दिशा में जा रही ट्रेन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक और उसकी मां की मौत हो गई। हादसा जलालाबाद के निकट होने की सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी धन सिंह चौहान, जलालाबाद चौकी इंचार्ज आशीष कुमार, परविंदर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अप लाइन पर पांच वर्षीय बेटे और करीब 30 वर्षीय मां का सिविल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बावजूद शवों की पहचान न होने पर जलालाबाद पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए। ट्रेन की चपेट में आए मासूम ने हल्के हरे रंग की टी शर्ट और खाकी रेडीमेड नेकर पहन रखा है। मां कत्थई रंग का छींटदार सलवार सूट पहनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मां अपने बेटे को लेकर रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी।