फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother India is our bounden duty to serve

भारत माता की सेवा हमारा परम कर्तव्य

Sun, 10 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother India is our bounden duty to serve
बिजनौर में पथसंचलन करते स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला
जिले में हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार को शेरकोट के गढ़ी मंदिर मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में गणगीत, ध्वजारोहण, एकलगीत गाए गए। हिंदू समाज को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। 
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पथसंचलन किया गया। पथसंचलन गढ़ी मंदिर से शुरू होकर फतेहनगर, आचारजान से होता हुआ टेंपों स्टैंड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर  संपन्न हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक नगर के मार्गों पर पुष्प वर्षा करते चल रहे थे। पथ  संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांतीय परिवार प्रवोधन पृथ्वी सिंह ने बताया की आज के दिन सृष्टि का निर्माण हुआ था। आज ही के दिन आर्यसमाज की स्थापना और भगवान  श्रीराम व राजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक किया गया था।
विज्ञापन


हिंदू समाज को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। संस्कार की अनेक संस्कृतियां विलुप्त हो गई। लेकिन हिंदू संस्कृति आज भी विद्घमान है। फिर भी हम अपने शाख्त  मूल्यों के बल पर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने स्वयं सेवकों को भारतीय नववर्ष के बारे में बताते हुए संघ से जुड़कर चलने का आह्वान किया। कहा कि संगठन में ही शक्ति है। बिना संगठन के कोई भी कुछ नहीं कर सकता है। सभी को संघ से जुड़कर सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर जिला संचालक रविन्द्र ,शिव बहादुर, कामेश्वर राजपूत,ओंकार सिंह,  डॉ. एनपी सिंह, परशुराम सैनी, नितिन प्रकाश सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरदचंद्र शर्मा व संचालन हेमेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चांदपुर में  भारतीय नववर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का नगर में अनेक स्थानों पर फूल वर्षा से स्वागत किया। प्रांतीय संगठन मंत्री विपिन, संघ चालक बलराज, खंड संघचालक जगत सिंह शर्मा, नगर संघ चालक पराग अग्रवाल, अमित मित्तल, विवेक कर्णवाल, सुनील शर्मा  आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद/हल्दौर में भारतीय नववर्ष अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पंथ संचलन हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे पथ संचलन का क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस मेरठ प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुुख जैनपाल जैन ने कहा कि हम सब भारत माता के सुपुत्र हैं। नि:स्वार्थ भाव से भारत माता की सेवा करना हम सब का परम कर्तव्य है।

प्रांत संपर्क प्रमुख के उद्बोधन के बाद सरस्वती विद्या मंदिर से पथ संचलन शुरू हुआ। आरएसएस के जिला कार्यवाह ललित कुमार, जिला बौद्घिक प्रमुख भूपाल सिंह शास्त्री, जिला शारीरिक प्रमुख कृष्ण कुमार, नगर संघचालक विपिन महेंद्रा,  राजीव अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हल्दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में हिंदू नव वर्ष बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय डॉ फकीरचंद सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में आयोजित सभा में संघ के प्रांतीय संपर्क प्रमुख जैनपाल  हिंदू नव वर्ष का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलेराम तथा संचालन दिनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रशांत महर्षि ,ललित कुमार, 

बिजनौर  में काकरान वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्म जी ने कहा कि आज पूरा विश्व हिंदुत्व और भारत की ओर देख रहा है। हमारा आचरण ऐसा होना चाहिए कि हम विश्व का मार्गदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म किसी जाति या पंथ का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। संविधान के रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हिंदू बिल में स्पष्ट उल्लेख किया है कि पारसी, यहूदी, मुस्लिम, ईसाई को छोड़कर शेष समाज हिंदू है।


इसलिए हमें सबको समाज से छुआछूत और ऊंच नीच को अपने व्यवहार से मिटाना होगा। पथसंचलन आदर्शनगर, प्रगति विहार, चंद्रलोक कॉलोनी, दयालकुंज, शांतिनगर आदि से होता हुआ काकरान वाटिका पर पहुंचकर संपन्न हुआ। डॉ. टीसी अग्रवाल, मयंक मयूर, दीपक गर्ग, प्रशांत महर्षि, सुरेंद्र सिंह, सहित कई स्वयंसेवक रहे। वहीं किरतपुर में सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुए पथ संचलन में आरएसएस के जिला प्रचारक नागेंद्र, नगर संघ चालक जुगल किशोर कालरा, खंड संघ चालक टीकम सिंह, डॉ. छत्रपाल सिंह, डॉ. हेमेंद्र सिंह, ज्ञानवीर सहित दर्जनों स्वयं सेवकों ने भाग लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed