{"_id":"68c4542901193910c8059995","slug":"mother-created-a-ruckus-in-school-when-child-said-amen-bijnor-news-c-27-1-bij1007-159995-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बच्चे के आमीन बोलने पर मां ने किया स्कूल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बच्चे के आमीन बोलने पर मां ने किया स्कूल में हंगामा
Fri, 12 Sep 2025 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मंडावर के एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाले बच्चे ने घर जाकर आमीन बोला तो उसके परिजन भड़क गए। बच्चे की मां ने स्कूल पर पहुंचकर हंगामा किया।
शुक्रवार को मंडावर के एक स्कूल पर महिला ने हंगामा करते हुए बताया कि उसका बेटा एलकेजी में पढ़ता है। वह अपने बेटे की पढ़ाई की बहुत ध्यान रखती है। एक दिन बेटे ने घर पहुंचकर खाना खाने से पहले प्रार्थना की और आखिर में आमीन बोला। उसने जब बेटे से पूछा कि यह कौन सिखाता है तो बच्चे ने बताया कि स्कूल की शिक्षिका सभी बच्चों को प्रार्थना के बाद आमीन बोलने के लिए कहती है। बच्चे की मां ने बताया कि उसने इस संबंध में कक्षा अध्यापिका से बात की तो उन्हाेंने कहा कि यह पहले कहा जाता था, लेकिन अब नहीं कहा जाता। बच्चे की मां ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को धर्म के विरुद्ध शिक्षा देने का आरोप लगाते हुए स्कूल के गेट पर जमकर हंगामा किया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।