फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother alleges murder in case of young man's death

Bijnor News: युवक की मौत के मामले में मां ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mother alleges murder in case of young man's death
14 मई को आम के पेड़ से लटका मिला था डूंडाखेड़ी निवासी युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव सादातनगर उर्फ डुंडाखेड़ी में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच में मामला संपत्ति के विवाद से जुड़ी आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को मृतक की मां ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची और गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

14 मई की सुबह अंकुल कुमार का शव गांव के पूर्व एक आम के पेड़ की शाखा से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। घटना के बाद गांव में चर्चा थी कि अंकुल कुमार का अपने परिजनों से संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस भी प्रारंभिक जांच में इसी बिंदु पर पड़ताल कर रही थी। मृतक की मां खिमिया देवी के ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसके पुत्र का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे और उसे जान से मारने की फिराक में थे। बताया गया कि दोनों पिछले दो वर्षों से हरिद्वार में रहकर मजदूरी कर रहे थे। 13 मई को दोनों गांव लौटे थे और वर्तमान ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार के घर ठहरे थे। अगले दिन सुबह उसने ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर अपने पुत्र का हालचाल जाना था। इसके कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसके पुत्र का शव खेत में पेड़ से लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed