फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than one lakh voters in Bijnor municipality

बिजनौर नगरपालिका में एक लाख से ज्यादा हुए मतदाता

Thu, 20 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh voters in Bijnor municipality
बिजनौर नगरपालिका में एक लाख से ज्यादा हुए मतदाता
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव का बिगुल जल्द बज सकता है, क्योंकि नए बोर्ड की बैठक दिसंबर में ही होनी है। नगरपालिका की सीमा में नई आबादी के शामिल होने से बिजनौर पालिका ने आबादी के मामले में जिले के सभी निकायों को पछाड़ दिया है। मतदाताओं का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। जबकि क्षेत्रफल विस्तार से पहले नगरपालिका में सिर्फ 71 हजार वोट थे।
दिसंबर 2020 में बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार को स्वीकृति मिल गई थी। जिसके चलते 13 ग्राम पंचायतों की आबादी को पालिका में शामिल किया गया। इसमें करीब चार पंचायतें पूरी जबकि बाकी पंचायतों की आंशिक आबादी ही पालिका की सीमा में आई। अब निकाय चुनाव को लेकर पालिका में तैयारियां चल रही है। वार्डों का निर्धारण हो चुका है। नगरपालिका में अब 32 वार्ड हो गए हैं, जबकि पहले वार्ड 25 हुआ करते थे। पुराने और नए सभी वार्डों का दायरा भी बढ़ा है। बता दें कि पुराने वार्ड में अधिकतम आबादी 3300 थी, जबकि नए परिसीमन के आधार पर एक वार्ड में अधिकतम छह हजार की आबादी को शामिल किया गया है। जिसे वार्डों में मतदाताओं की संख्या भी लगभग दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में सभासद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

2015 तक पंचायत के वोटरों नहीं करना होगा आवेदन
पालिका के लिए नए मतदाता बनाने का अभियान चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर वोट बना रहे हैं। हालांकि पालिका की सीमा में शामिल हुई नई आबादी के उन लोगों को वोटर बनने के लिए आवेदन की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो साल 2015 की ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में वोटर थे। क्योंकि साल 2015 की पंचायत की मतदाता सूची को पालिका ने अपनी वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया है। सिर्फ उन लोगों को मतदाता बनने के लिए आवेदन करना है, जो संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में शामिल नहीं थे, या साल 2015 के बाद पंचायत की मतदाता सूची में वोटर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.30 लाख पहुंच सकता है मतदाताओं का आंकड़ा
पालिका में सीमा विस्तार से पहले 71 हजार वोट और आबादी 93 हजार थी। सीमा विस्तार के बाद आबादी 1,71,759 हो गई है। पंचायतों की वोटर लिस्ट को शामिल करने के बाद अब तक वोटर एक लाख चार हो गए हैं। यह आंकड़ा एक लाख तीस हजार तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
-------------- कोट
पालिका के वार्डों का निर्धारण कर लिया गया है। अब 32 वार्ड हो गए हैं। एक वार्ड में करीब पांच हजार की आबादी को शामिल किया है। निकाय चुनाव को लेेकर मतदाता सूची में लोगों के नाम शामिल करने के लिए अभियान चल रहा है। फिलहाल एक लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हैं - विकास कुमार, ईओ पालिका
ये किया गया है वार्डों का निर्धारण
वार्ड एक में नई बस्ती-23 आंशिक और मुकरपुर खेमा आंशिक शामिल हैं। वार्ड दो में जाटान बी-4 और कस्बा बिजनौर आंशिक, तीन में मुकरपुर खेमा आंशिक, चार में कस्सबान और तीबड़ी आंशिक, वार्ड पांच में आवास विकास, छह में रशीदपुर गढ़ी आंशिक और मुकरपुर खेमा आंशिक, सात में जाटान आंशिक और रामबाग को शामिल किया गया है। वार्ड आठ में चाहशीरी बी-24 आंशिक और लड़ापुरा आंशिक, वार्ड नौ में सिविल लाइन आंशिक, वीआईपी कॉलोनी, और सुरेंद्र नगर का कुछ हिस्सा शामिल हुआ है। वार्ड दस में खत्रियान बी-12, बी-13 आंशिक और शहबाजपुर खाना आंशिक, वार्ड 11 में मुकरपुर खेमा आंशिक, वार्ड 12 में खत्रियान बी-13 आंशिक और शाहबाजपुर खाना आंशिक, वार्ड 13 में रामपुर बकली और फतेहपुर नौआबाद को रखा गया है।
वार्ड 14 में सिविल लाइन-2 आंशिक और तैमरपुर आंशिक, वार्ड 15 में चाहशीरी बी-21 आंशिक, बी-24 आंशिक और लड़ापुरा आंशिक, वार्ड 16 में सिविल लाइन प्रथम आंशिक और तैमरपुर आंशिक को शामिल किया गया है। वार्ड 17 में सिविल लाइन आंशिक और रशीदपुुर गढ़ी आंशिक, वार्ड 18 में नई बस्ती बी-14 आंशिक, वार्ड 19 में जाटान बी-2 आंशिक, बी-3 आंशिक, अचारजान, पामरगंज आंशिक और कुंवरबाल गोविंद शामिल हैं।

वार्ड 20 में गोविंदपुर, वसुंधरा विहार, वीआईपी कॉलोनी आंशिक, सुरेंद्र नगर आंशिक, वार्ड 21 में नई बस्ती -15, वार्ड 22 में काजीपाड़ा आंशिक, फरीदपुर काजी आंशिक और कस्बा बिजनौर, वार्ड 23 में नई बस्ती बी-14 आंशिक शामिल है। वार्ड 24 में जुलाहान, फरीदपुर काजी आंशिक, वार्ड 25 में भाटान, सिविल लाइन टू आंशिक, वार्ड 26 में चाहशीरी बी-22 आंशिक, बी-24 आंशिक, वार्ड 27 में राघड़ान, बाजदरान को शामिल किया है। वार्ड 28 में जाटान बी टू, काजीपाड़ा शुमाली, वार्ड 29 में बाजार शम्भा, चौधरियान, खत्रियान बी-12 आंशिक, सोतियान, ब्रहमनान शामिल हैं। वहीं वार्ड 30 में मिर्दगान बी-11 और बी-10 आंशिक तथा वार्ड 31 में मिर्दगान बी-10 आंशिक और फरीदपुर उद्दा तथा वार्ड 32 में लड़ापुरा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed