{"_id":"5ee7b3b38ebc3e42e1173ef0","slug":"more-than-nine-thousand-migrant-workers-got-work-in-mnrega-bijnor-news-mrt4865926110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में नौ हजार से अधिक प्रवासी कामगारों को मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में नौ हजार से अधिक प्रवासी कामगारों को मिला काम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार देने में तेजी आ गई है। अब तक नौ हजार से अधिक प्रवासियों को काम दिया गया है। बान नदी का जीर्णोद्धार मनरेगा में शुरू हुआ है।
सीडीओ केपी सिंह के अनुसार जिले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों से 17011 मजदूर आए हैं। प्रवासी कामगारों को मनरेगा में रोजगार दिया जा रहा है। जनपद की 1128 ग्राम पंचायतों में से 1092 ग्राम पंचायत में मनरेगा का काम चल रहा है। हॉट स्पाट वाली ग्राम पंचायतों में काम नहीं चल रहा है। मनरेगा में तालाबों के सुंदरीकरण, चकरोड की मरम्मत, पानी निकासी के नालों का निर्माण, का काम चल रहा है। बान नदी जिले के कई ब्लाक से बहती हुई अमरोहा जनपद में जाती है। बान नदी का जीर्णोद्धार भी मनरेगा में कराया जा रहा है। मनरेगा के कामों में 15 जून तक 9111 प्रवासी श्रमिक लगे हैं। मनरेगा के कामों की नियमित समीक्षा हो रही है।