{"_id":"68053c383d14f27bc70387f8","slug":"more-than-500-big-and-small-mango-trees-were-broken-in-the-district-due-to-the-storm-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-147963-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी से जिले में 500 से ज्यादा छोटे-बड़े आम के पेड़ टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी से जिले में 500 से ज्यादा छोटे-बड़े आम के पेड़ टूटे
Sun, 20 Apr 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शुक्रवार रात जिले के चांदपुर, जलीलपुर, नूरपुर, स्योहारा क्षेत्र में आंधी से ठप बिजली आपूर्ति अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है। आंधी में करीब 500 छोटे बड़े आम के पेड़ टूटे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे व खेतों में खड़े अन्य प्रजातियों के पेड़ गिरे हैं। चांदपुर, नूरपुर तेज हवा आंधी के रूप में रही जिसमें आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बिजली के खंभे भी धराशाई हो गए। शादीपुर मिलक, तोहफापुर आदि गांव में पेड़ बिजली की लाइनों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। अभी तक कई गांवों में लाइन सही नहीं होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। जिले में अमरोहा व मुरादाबाद जनपद से लगे क्षेत्र में आंधी का ज्यादा कहर रहा है। मंडलायुक्त मुरादाबाद के निर्देश उद्यान विभाग ने भी आम के पेड़ों व फलों की क्षति का आकलन कराया है।
जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि आंधी से नुकसान का आकलन के लिए क्षेत्र में टीम के साथ स्वयं जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आकलन सर्वे में चांदपुर, नूरपुर, अमरोहा से सटे क्षेत्र में करीब 500 आम के पेड़ों की टहनियां, छोटे बड़े पेड़ टूटे हैं।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि आंधी से नुकसान का आकलन के लिए क्षेत्र में टीम के साथ स्वयं जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आकलन सर्वे में चांदपुर, नूरपुर, अमरोहा से सटे क्षेत्र में करीब 500 आम के पेड़ों की टहनियां, छोटे बड़े पेड़ टूटे हैं।
विज्ञापन