फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 50 students of the district are trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे हैं जिले के 50 से अधिक छात्र

Sat, 26 Feb 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
More than 50 students of the district are trapped in Ukraine
यूक्रेन में फंसे हैं जिले के 50 से अधिक छात्र
विज्ञापन

बिजनौर। यूक्रेन में जिले के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं फंसे हुए हैं। यूरेशिया एजुकेशन लिंक कंसल्टेंसी संस्था ने भी यह जानकारी दी है। इस संस्था ने जिले के 45 से अधिक छात्रों का एडमिशन यूक्रेन में कराने में सहयोग किया था। डायरेक्टर ने बच्चों को देश लाने के प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया है।

शुक्रवार को यूरेशिया एजुकेशन लिंक के डायरेक्टर मोहम्मद राशिद और डॉ. महमूद अहमद ने प्रेस वार्ता की। बताया कि भारत के करीब चार हजार छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। जिनमें बिजनौर के 40 से 45 छात्र यूक्रेन में हैं। बताया कि ये छात्र हमारे माध्यम से यूक्रेन गए थे। जिसके चेयरमैन डॉ. मसरूर अहमद यूक्रेन में रहकर छात्र-छात्राओं की मदद कर रहे हैं। मोहम्मद राशिद ने कहा कि बच्चों को देश में लाने और हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह नौ बजे बस से इवानों से रूमानिया छात्रों को लेकर पहुंचेंगे। उसके बाद भारतीय दूतावास ने फ्लाइट का इंतजाम किया है। डॉ. मसरूर भारत में नहीं आएंगे, जब तक सभी छात्र लौट नहीं आते हैं। छात्रों की मदद का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed