फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More and more youth should join employment education: Satyaveer Singh

रोजगारपरक शिक्षा से जुड़ें अधिक से अधिक युवा: सत्यवीर सिंह

Sun, 09 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
More and more youth should join employment education: Satyaveer Singh
रोजगार परक शिक्षा से जुड़ें अधिक से अधिक युवा : सत्यवीर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ग्रामीण विकास, कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास विषय पर आयोजित जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़कर रोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा गया।

नहटौर ब्लॉक के गांव सलेमपुर में नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह, ग्राम प्रधान क्रांति प्रसाद, शिक्षक राजकुमार, मोनू कुमार, लेखाकार चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नही हैं। ग्राम प्रधान ने युवाओं को गांवों के विकास के लिए स्वैच्छिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए युवाओं को संगठन की शक्ति के बारे में बताया। लेखाकार चंदन कुमार ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कौशल विकास योजनाओं और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन मोनू कुमार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव अनुज कुमार, नीरज कुमार, नितिन कुमार, उदल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed