फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More and more Muslim societies should participate in politics

ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम समाज राजनीति में करें भागीदारी

Sun, 10 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
More and more Muslim societies should participate in politics
ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम समाज राजनीति में करें भागीदारी
विज्ञापन

नगीना। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने मुस्लिम समाज से राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
शनिवार रात्रि मोहल्ला लाल सराय स्थित धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा प्रदेश व केंद्र की जन विरोधी भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा भाजपा और आरएसएस पिछले कई दशकों से अपने जिस नारों को लेकर चल रही थी, सरकार आने पर वह एक-एक कर अपने सारे नारे पूरे करती जा रही है। जब तक मुस्लिम समाज राजनीति में अपनी जगह नहीं बनाएगा तब तक उसका पिछड़ापन दूर नहीं होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव में एकजुटता के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। इससे पूर्व अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार रवि ने कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम की अध्यक्षता व अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार रवि के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अनीस विशाल, कांग्रेस नेता इश्तियाक अहमद बाबू भाई, हुमायूं मिर्जा, सुधीर, अजमल उस्मानी, कुंवर नरजीत सिंह, इरफान सिद्दीकी, प्रदीप ठाकुर, मिस्बाहउल हसन, नजाकत अल्वी, शेख़ इरशाद, शीशराम, भूरे खा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed