{"_id":"610042b88ebc3e584177cc50","slug":"mordhwaj-mayur-nagar-police-post-will-be-built-in-mathurapur-mor-nazibabad-news-mrt5493088161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर पुलिस चौकी के लिए चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर पुलिस चौकी के लिए चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नजीबाबाद के मथुरापुर क्षेत्र में पुलिस चौकी जमीन का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरापुर मोर में बनेगी मोरध्वज मयूर नगर पुलिस चौकी
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर में मोरध्वज मयूर नगर पुलिस चौकी स्थापित होगी। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने राजस्व विभाग द्वारा चिह्नित पुलिस चौकी भूमि का निरीक्षण किया।
ऐतिहासिक मोरध्वज किला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर में एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने जल्द ही पुलिस चौकी स्थापित किए जाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने पुलिस विभाग को ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर की लगभग एक हजार वर्गमीटर भूमि पुलिस चौकी के लिए उपलब्ध कराई है।
पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने थाना प्रभारी दिनेश गौड़, ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद, क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश राजपूत और संता सिंह की उपस्थिति में पुलिस चौकी के लिए खैरा ढाबे के निकट चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। एसपी ने ऐतिहासिक महत्व के क्षेत्र में स्थापित की जा रही पुलिस चौकी का नाम राजा मोरध्वज के नाम पर मोरध्वज मयूर नगर पुलिस चौकी रखने का निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड सीमा से जुड़े इलाके में नई पुलिस चौकी बनाए जाने से सीमा के अपराधों पर पुलिस की पैनी निगाह रखने में मदद की जानकारी दी।