{"_id":"632c9fd3106fb851a35b0507","slug":"moradabad-s-team-became-the-winner-in-cricket-bijnor-news-mrt6064391113","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों की बालक वर्ग की मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग में जनपद अमरोहा की टीम का कब्जा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर मोहित कुमार ने किया।
मंडलीय प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में हुई। प्रतियोगिता में बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर व संभल की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुरादाबाद ने संभल को हराकर मैच जीता। बालिका वर्ग में अमरोहा ने मुरादाबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित की जानी है। जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव प्रभात कुमार, मिथलेश, यूनुस हुसैन, जितेंद्र सिंह, वंश बहादुर, एस सूरी आदि उपस्थित रहे।