फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monitor will help in connecting students with online studies

आनलाइन पढ़ाई से छात्रों को जोड़ने में मॉनीटर करेंगे सहयोग

Fri, 28 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Monitor will help in connecting students with online studies
बिजनौर में जीजीआईसी आनलाइन पढा़ई संबंधी कार्यशाला को संबोधित करते डीआईओएस राजेश कुमार। - फोटो : BIJNOR
आनलाइन पढ़ाई से छात्रों को जोड़ने में मॉनीटर करेंगे सहयोग
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के स्कूलों में छात्रों को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ने में कक्षा मॉनीटर सहयोग करेंगे। मानीटर कक्षा के उन छात्रों की सूची देगा जिनके पास टीवी या मोबाइल नहीं हैं। स्कूल ऐसे छात्रों को डिस्टेंस पढ़ाई सामग्री उपलब्ध कराएगा। डीआईओएस ने आनलाइन पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर मानीटरिंग पर जोर दिया है।

जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को आनलाइन पढ़ाई को लेकर प्रधानाचार्यों की कार्यशाला हुई। जिलाविद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि हर छात्र को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ना है। इसके लिए प्रधानाचार्य छात्रों का सहयोग ले सकते है। कहा कि दूरदर्शन सर्व सुलभ है। फिर भी कोई छात्र ऐसा है, जिसके पास टीवी नहीं है, तो कक्षा का मानीटर कक्षा के छात्रों से बात करके छात्र का नाम, गांव का नाम आदि विवरण कक्षाध्यापक को देगा। विद्यालय ऐसे छात्रों का आनलाइन पढ़ाई की डिस्टेंस सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला मास्टर ट्रेनर निशांत यादव ने ई- ज्ञान गंगा कार्यक्रम के सोपान पठन पाठन, छात्र मूल्यांकन, अनुश्रवण की बिंदुवार जानकारी दी। प्रशिक्षक राकेश शर्मा ने छात्रों से संपर्क बनाने को कहा। ट्रेनर अनंशु माहेश्वरी ने कक्षा संचालन की समय सारिणी बताई। कहा गया कि मासिक टेस्ट के सवाल टीवी पर पूछे जाएंगे। छात्र व्हाट्सएप या लिखकर जवाब देगा। कालेज कक्षावार ड्राप बॉक्स लगवा लें। बैठक में गिरिराज सिंह, सुनीति त्यागी, ओपी सिंह, संगीता गुप्ता, मीरा रानी, सुभाष सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed