{"_id":"616489068ebc3ed3d13b50ba","slug":"mohammad-shahwan-became-the-winner-in-the-sprint-race-bijnor-news-mrt560268191","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में मोहम्मद शाहवान बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में मोहम्मद शाहवान बने विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटा दौड़ में मोहम्मद शाहवान बने विजेता
बिजनौर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्रामीण पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
किसान इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा. सुनीति त्यागी ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गांव मकसूदनपुर हफीज का मोहम्मद शाहवान, ब्रह्मपुरी का सुमित, गोकलपुर कासम का आकिफ, 400 मीटर दौड़ में मंडावली का बिलाल, शहजादपुर का अनमोल, बाकरपुर गढ़ी का अभिषेक, 800 मीटर दौड़ में बाकरपुर गढ़ी का सुमित व अंकित व गोकलपुर कासम का आकिफ, 1500 मीटर दौड़ में शहजादपुर का गौरव कुमार, मुजफ्फरपुर केशो का प्रियांशु व गोकलपुर कासम का आवेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। गोला फेंक में चांदपुर नौआबाद का रोहन, धर्मनगरी का अनिकेत, मंडावली का नाजिम, लंबी कूद में मसदूनपुर का शहनाज, मुजफ्फरपुर केशो का प्रियांशु, धर्मनगरी का अनिकेत प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। वालीबॉल में गोकलपुर कासम की टीम विजेता और धर्मनगरी की टीम उपविजेता रही। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेेशक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा खेलों से शरीर तो स्वस्थ्य रहता ही है साथ ही देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद वशिष्ठ ने किया। निर्णायक मंडल में पीटीआई इंद्रमणि, जाहिद अंसारी, पूनम चौधरी आदि मौजूद रहे।