{"_id":"5eefa2fb8ebc3e42ba56351f","slug":"mohalla-ather-colony-sealed-after-the-young-man-s-death-bijnor-news-mrt4875388143","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद मोहल्ला अथर कॉलोनी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के बाद मोहल्ला अथर कॉलोनी सील
विज्ञापन
कोतवाली देहात में मोहल्ला अथर कालोनी को किया सील।
- फोटो : BIJNOR
युवक की मौत के बाद मोहल्ला अथर कॉलोनी सील
कोतवाली देहात। कस्बे के 27 वर्षीय एक युवक की कोरोना से मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां, बहन और बहनोई के मेरठ में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए 21 दिन के लिए सील कर दिया गया है। परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला अथर कालोनी निवासी 27 वर्षीय एक युवक नौ जून को मुंबई से घर आया था। तभी से उसकी तबीयत खराब होने उसका एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था। 18 जून को अधिक बीमार होने पर परिवार के लोग सीएचसी नगीना ले गए। तबीयत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपचार के लिए भर्ती कराया था। मेरठ में ही युवक की कोरोना जांच हुई थी। युवक की मौत के बाद ही उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ में ही मृतक का दफीना शनिवार को ही कर दिया था। तीमारदारी के लिए मृतक के साथ रहे उसके बहनोई, बहन व मां के भी जांच के लिये सैंपल लिए गए हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार देशवाल ने बताया कि सभी परिजनों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। शनिवार की देर रात्रि मोहल्ले में इस मामले का पता लगने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। रविवार को नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार, लेखपाल जीशान, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मोहल्ले में पहुंचकर 21 दिन के लिए सील करा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 21 दिन तक इस मोहल्ले में आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। युवक के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
महिला के संक्रमित मिलने पर मोहल्ले को किया सील
नहटौर। एक महिला के संक्रमित मिलने पर नगर पालिका व पुलिस ने मोहल्ले को सैनिटाइज करते हुए 250 मीटर एरिया को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 20 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर उनके नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए भेज दिए।
नगर के मोहल्ला अफगनान में चार दिन पूर्व एक वृद्धा की तबियत खराब होने पर उसे टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उसकी कोरोना की जांच हुई तो उसे कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पालिका ईओ धर्मदेव व कस्बा इंचार्ज आशीष तोमर, रामेश्वर सिंह पालिका कर्मचारियों के साथ मोहल्ले में पहुंचे। मोहल्ले को सैनिटाइज करते हुए 250 मीटर के एरिया को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 20 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. गुरुचरन का कहना है कि सैंपल लेने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है।