{"_id":"6081bc128ebc3ecf1f05c05b","slug":"modernized-tuberculosis-hospital-lab-bijnor-news-mrt5356080125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक हो गई जिला क्षय रोग अस्पताल लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक हो गई जिला क्षय रोग अस्पताल लैब
विज्ञापन
आधुनिक हो गई जिला क्षय रोग अस्पताल लैब
बिजनौर। जिले के गंभीर क्षय रोगियों को अब बाहर से रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। शासन ने जिला क्षय रोग अस्पताल की लैब को अत्याधुनिक कर दिया है। यहां पर जांच के लिए भेजी गई नई मशीन को इंस्टाल करके काम शुरू करा दिया गया है। इससे अब यहीं पर जांच के बाद रिपोर्ट मिल जाएगी।
सरकार ने जनपद में टीबी की जांच का दायरा बढ़ाने और रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा को कम करने के लिए जिला क्षय रोग अस्पताल की टीबी यूनिट में अत्याधुनिक मशीन स्थापित करा दी है। टीबी की बीमारी होने पर अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच के लिए सैंपल लेकर अभी तक कोरियर के माध्यम से मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा जाता था। वहां से रिपोर्ट आने में दो से तीन माह का समय लग जाता था। इस बीच मरीज की हालत बिगड़ने की आशंका बनी रहती थी। अब ऐसे मरीजों को अपनी रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब ऐसे मरीजों की जांच के लिए मशीन जिला क्षय रोग केंद्र में शासन ने भेज दी है। मशीन को लखनऊ से आई टीम ने इंस्टॉल कर दिया है।
मशीन के लग जाने से एमडीआर मरीजों के फर्स्ट लाइन एलपीए की रजिस्टेंस से संबंधित जांच जिला छह रोग केंद्र पर ही हो जाएगी। रिपोर्ट भी दूसरे दिन मरीजों को मिल सकेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि अब मशीन लग जाने से काफी सुविधा हो गई है। जांच रिपोर्ट आने में अधिकतम एक सप्ताह से लेकर 15 दिन का समय लगेगा, जिससे जनपद के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग सात हजार मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रोग की आशंका होने पर जांच कराने की अपील की है। सभी सरकारी अस्पतालों में यह जांच बिल्कुल मुफ्त में होती है।