फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Modern gym will start in the stadium from December

Bijnor News: स्टेडियम में दिसंबर से शुरू होगा आधुनिक जिम

Tue, 14 Nov 2023 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Modern gym will start in the stadium from December
बिजनौर में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक की में दिशा निर्देश देते डीएम अंकित कुमार अग्रव
- डीएम ने 15 दिन के भीतर ट्रेनर की नियुक्ति करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- जिम में प्रत्येक व्यक्ति से प्रति माह लिए जाएंगे 700 रुपये
- स्कूल कॉलेज में स्पोर्ट्स कमेटी गठित कर खेलों को प्रोत्साहित करें: डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक जिम बनकर तैयार होने वाला है। स्टेडियम में बन रहा जिम लोगों के लिए दिसंबर से खोल दिया जाएगा। इसके लिए डीएम अंकित अग्रवाल ने 15 दिन के भीतर जिम ट्रेनर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में प्रत्येक स्कूल, कॉलेज को स्पोर्ट्स कमेटी का निर्माण कर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को आवासीय कार्यालय पर डीएम अंकित अग्रवाल जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी से कहा कि खेलो इंडिया ऐप के माध्यम से जिले में स्थापित खेल के मैदान, उनकी संरचना एवं सुविधाओं की मेपिंग कर खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ब्लॉक, तहसील और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देशित किया। ऐसा करने से नई-नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। जो भविष्य में जिले एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इंडोर गेम जैसे शतरंज, टेबल टेनिस, लूडो आदि को भी प्रोत्साहन करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न खेलों में 20 खिलाड़ियों को उपकरण, ड्रेस, खेल किट, पोषक आहार आदि दिए जाने और उभरते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए कमेटी बनाने के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी को निर्देश दिए। जो खिलाड़ियों का चयन करें। साथ ही 10 हजार रुपये प्रति खिलाड़ी सीमा तक अनुदान उपलब्ध कराएं। वहीं जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि स्टेडियम में बन रहे आधुनिक जिम के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह 700 रुपये फीस तय की गई है। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, बीएसए जयकरण यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed