Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mobile will not be able to be taken to the counting place

Bijnor News: बिजनौर - मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Fri, 12 May 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile will not be able to be taken to the counting place
बिजनौर कलक्ट्रेट महात्मा विदुर सभागार में मतगणना के संबंध में अ​​धिकारियों की बैठक लेते डीएम उम
- डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इसी क्रम में मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के वक्त डीएम ने निरीक्षण करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश मिश्रा ने 13 मई को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बात की ताकीद की जा चुकी है कि मतगणना का कार्य पूरे अनुशासन के साथ करेंगे। कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी गतिविधियों के बारे में शंका पैदा हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना स्थान पर प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। जिससे प्रत्येक मेज पर वोटों की गिनती के लिए पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध रहे। टेबल पर चक्रवार गणना के अंतर्गत बैलेट बॉक्स से प्राप्त मतों की गिनती के बाद जारी होने वाली शीट का गहनता के साथ अध्ययन किया जाए। संतुष्ट होने के बाद ही उस पर अपने हस्ताक्षर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना पास दिखाए मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा और न ही कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ही अपने साथ ले जा सकेगा। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, आरओ/एआरओ तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अलग-अलग रहेगा ड्रेस कोड : एसपी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मतगणना स्थल में ड्यूटी करने वाले निकायों के कर्मिचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। जिससे किसी एक निकाय का कर्मी दूसरे निकाय की मतगणना टेबल के आसपास नहीं घूमने पाए। साथ ही इन्हें अपना परिचय पत्र भी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed