फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mobile phones are on the neck of women and the workload is increasing on their waist.

Bijnor News: महिलाओं की गर्दन पर मोबाइल और कमर पर बढ़ा काम का बोझ

Sun, 04 Oct 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones are on the neck of women and the workload is increasing on their waist.
बिजनौर। घर के कामकाज के बीच लंबे समय तक खड़े रहना, झुककर काम करना और खाली समय में मोबाइल पर गर्दन झुकाए रखना महिलाओं के लिए मुसीबत बन रहा है। गर्दन, कमर और कोहनी के दर्द की शिकायत लेकर महिलाएं मेडिकल कॉलेज बिजनौर के हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट के पास पहुंच रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गलत पोश्चर और लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहने से मांसपेशियों पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतिन त्यागी के मुताबिक मोबाइल देखते समय गर्दन को लगातार नीचे झुकाए रखने से गर्दन की मांसपेशियों और सर्वाइकल क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है। वहीं, झुककर सफाई करने, लंबे समय तक बैठने और गलत मुद्रा में घरेलू काम करने से कमर की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। हाथ और कोहनी पर लगातार दबाव पड़ने से भी दर्द की समस्या बढ़ सकती है। हर रोज इस समस्या से ग्रसित पांच महिलाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोबाइल को आंखों के लगभग समान स्तर पर रखकर इस्तेमाल करना चाहिए। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चलना चाहिए। गर्दन, कंधे और कमर की हल्की एक्सरसाइज भी दिनचर्या में शामिल की जा सकती है। दर्द के साथ हाथ-पैर में झनझनाहट या कमजोरी हो तो चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पवन चौधरी कहते हैं कि काम करते समय शरीर की मुद्रा सही रखना जरूरी है। मोबाइल या कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने वालों को बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए। गर्दन और कंधों की स्ट्रेचिंग तथा कमर की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज नियमित रूप से की जा सकती हैं। दर्द होने पर बिना विशेषज्ञ की सलाह के तेज एक्सरसाइज या जोरदार मालिश से बचना चाहिए।

दर्द की प्रमुख वजह
- मोबाइल पर गर्दन झुकाए रखना
-लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहना
-झुककर घरेलू काम करना
- बैठते समय कमर को सहारा न देना
-हाथ और कोहनी पर लगातार दबाव
-एक जैसी गतिविधि लंबे समय तक करना

बचाव के यह हैं उपाय
-मोबाइल को आंखों के स्तर के करीब रखें
-हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें
-गर्दन, कंधे और कमर की स्ट्रेचिंग करें
-काम करते समय पोश्चर सही रखें
- लंबे समय तक लगातार मोबाइल न चलाएं
- दर्द बना रहे तो विशेषज्ञ से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed