फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mobile phones are increasing health problems

मोबाइल फोन से बढ़ रहीं स्वास्थ्य समस्याएं

Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mobile phones are increasing health problems
मोबाइल फोन से बढ़ रहीं स्वास्थ्य समस्याएं
विज्ञापन

बिजनौर। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए लगातार मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, व्यायाम करने तथा पोषाहार युक्त भोजन का सेवन करने की सलाह दी है।
25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद से स्कूल-कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा प्रदान की थी। ऑनलाइन क्लासेज जहां घर बैठे पढ़ने की सुविधा प्रदान करती हैं, वहीं लगातार मोबाइल और कंप्यूटर के प्रयोग से बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। मोबाइल और कंप्यूटर से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। अधिक समय तक इनके सामने बैठे रहने से नजर का कमजोर होना, आंखों में जलन, थकान, अनिद्रा, सिर दर्द आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। वहीं शारीरिक गतिविधियां कम होने से मोटापा, शारीरिक कमजोरी, कमर व गर्दन में दर्द, रक्त संचार में कमी, दिल की कमजोरी आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन मनोज सैन ने बताया कि मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करते समय सिर दर्द, आंखों में जलन, पानी आने की शिकायत हो तो आंखों की जांच अवश्य करा लें। आंखों को सूखेपन की समस्या से बचाने के लिए नेत्र चिकित्सक की सलाह पर लुब्रीकेंट या आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। अपनी मर्जी से कोई ड्रॉप न डालें।
विज्ञापन

सीएमएस डा. ज्ञानचंद ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें। फास्टफूड खाने से बचें और पोषण युक्त आहार का सेवन करें। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को सेवन करें। गर्मी में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए तरल पदार्थों को अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed