{"_id":"57e188384f1c1bab1ea82524","slug":"mlc-s-repeated-demands-cbi-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने दोहराई सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने दोहराई सीबीआई जांच की मांग
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एमएलसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने पेद्दा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्हें पुलिस ने पेद्दा जाते समय सेंट मेरीज स्कूल पर ही रोक दिया। इससे खफा डॉ. व्यस्त ने प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल व्यस्त समर्थकों के साथ पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पेद्दा के लिए जा रहे थे कि सेंट मेरीज स्कूल के चौराहे पर पुलिस बल ने उन्हें जाने से रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। बाद में पीडब्लूडी के डाक बंगले पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने पेद्दा कांड को दुखद बताया तथा कहा कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पेद्दा कांड में दोहरी व्यवस्था अपना रहा है। सपा नेताओं को पेद्दा जाने से नहीं रोका जा रहा है और भाजपा नेताओं को पेद्दा नहीं जाने दिया जा रहा है। एमएलसी ने कहा कि डॉ. बागेश के क्लीनिक पर पथराव करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि हम शांति चाहते हैं गुंडा गर्दी और तोड़फोड़ नहीं। उन्होंने जनता से भी शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, मानव सचदेवा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।