फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLC's repeated demands CBI probe

एमएलसी ने दोहराई सीबीआई जांच की मांग

Wed, 21 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
MLC's repeated demands CBI probe
पत्रकारों से वार्ता करते एमएलसी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने पेद्दा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्हें पुलिस ने पेद्दा जाते समय सेंट मेरीज स्कूल पर ही रोक दिया। इससे खफा डॉ. व्यस्त ने प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल व्यस्त समर्थकों के साथ पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पेद्दा के लिए जा रहे थे कि सेंट मेरीज स्कूल के चौराहे पर पुलिस बल ने उन्हें जाने से रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। बाद में पीडब्लूडी के डाक बंगले पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने पेद्दा कांड को दुखद बताया तथा कहा कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि प्रशासन पेद्दा कांड में दोहरी व्यवस्था अपना रहा है। सपा नेताओं को पेद्दा जाने से नहीं रोका जा रहा है और भाजपा नेताओं को पेद्दा नहीं जाने दिया जा रहा है। एमएलसी ने कहा कि डॉ. बागेश के क्लीनिक पर पथराव करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि हम शांति चाहते हैं गुंडा गर्दी और तोड़फोड़ नहीं। उन्होंने जनता से भी शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, मानव सचदेवा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed