{"_id":"600f020e8ebc3e31c77be806","slug":"mlas-inspected-the-stall-bijnor-news-mrt5222912189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने स्टॉल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने स्टॉल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायकों ने स्टॉल का निरीक्षण किया
बिजनौर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर दूसरे दिन भी इंदिरा बाल भवन में मेला आयोजित हुआ। स्टॉल पर जनता को अनेक जानकारी दी गई।
भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा विधायक अशोक राणा, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व सीडीओ केपी सिंह के साथ मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि साल 2018 से तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक के प्रयासों से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से नागरिकों में जागरूकता पैदा होगी। विधायक अशोक राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा.हरेंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।