फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA complains about secretary to DPRO

Bijnor News: विधायक ने सचिव की डीपीआरओ से की शिकायत

Sun, 25 Oct 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
MLA complains about secretary to DPRO
धामपुर। विधायक अशोक राणा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गांव सलेम सराय में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों की जल्द मरम्मत किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके हलके का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सौरभ सिंह क्षेत्र में नहीं आते हैं, जिसकी वजह से ग्रामीणों को समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्हें विकासखंड मुख्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ता है। विधायक अशोक राणा ने डीपीआरओ प्रीतम सिंह से दूरभाष पर वार्ता की और निर्देशित किया कि वह क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की जांच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें। जिससे ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने के लिए परेशान न होना पड़े। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, राणा प्रियंकर सिंह, धामपुर गन्ना समिति के सभापति रामवीर सिंह मोहन, नौबत सिंह, पंकज कुमार, मयंक कुमार चौहान, वैभव कुमार, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed