फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MJP Ruhelkhand University Bareilly

परीक्षा फार्म 20 फरवरी से भरे जाएंगे

Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
MJP Ruhelkhand University Bareilly
परीक्षा फार्म 20 फरवरी से भरे जाएंगे
विज्ञापन

बिजनौर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। फार्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी।
जिले के बीएससी, बीकाम तथा एमए, एमएससी, एमकाम के पचास हजार से अधिक छात्र छात्राएं मुख्य परीक्षा 2021 के परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। इसमें संस्थागत, भूतपूर्व छात्र तथा एकल विषय के लिए एवं विशेष अनुमति खेलकूद व शारीरिक शिक्षा तथा पर्यावरण विज्ञान के छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

वर्धमान कालेज बिजनौर के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर व रूटा के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट exam.mjpruonline.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा शुल्क डेबिट, क्रेडिट कॉर्ड से जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा फार्म ऑनलाइन उपलब्ध होने की तारीख 20 फरवरी, परीक्षा फार्म भरने व आनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 19 मार्च, भरे गए परीक्षा फार्म संबंधित महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, तथा महाविद्यालय को परीक्षा फार्म आनलाइन अनुमोदित करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। कहा कि मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालय अंतिम तिथि 26 मार्च तक परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed