फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mistaking chest pain for gas proved fatal, young man dies

Bijnor News: सीने में दर्द को गैस समझना पड़ा भारी, युवक की मौत

Mon, 02 Mar 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mistaking chest pain for gas proved fatal, young man dies
नहटौर। मोहल्ला धर्मशाला निवासी आदेश कुमार (35) पुत्र मंगल सिंह की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें सुबह सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। शुरुआत में उन्होंने इसे गैस की समस्या समझते हुए घरेलू उपाय किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कुछ ही देर में उनकी हालत और बिगड़ गई तथा वह अचेत हो गए।
विज्ञापन

घबराए परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने कासमपुर लेखराज स्थित गांगन घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित था और शादी समारोहों आदि में हलवाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed