फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missing youth's car found parked on roadside, fear of kidnapping

सड़क किनारे खड़ी मिली गायब हुए युवक की कार, अपहरण की आशंका

Sun, 10 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's car found parked on roadside, fear of kidnapping
बिजनौर के गांव जलालपुर छोईया के पास युवक के गायब होने के बाद ड्रोन से जांच करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
सड़क किनारे खड़ी मिली लापता युवक की कार, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारी समिति के कर्मचारी का बेटा अचानक लापता हो गया, जिसकी कार के शीशे टूटे मिले और सड़क किनारे खड़ी मिली। युवक के अपहरण की आशंका जाहिर की जा रही है। दिनभर पुलिस में हड़कंप मचा रहा। खेतों में खोजबीन की गई। ड्रोन उड़ाकर भी युवक की तलाश की लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगौड़ा शेख निवासी 26 वर्षीय शुभम पुत्र वीर सिंह शुक्रवार की दोपहर कार की सर्विस कराने के लिए बिजनौर आया था। साढ़े पांच बजे बिजनौर से घर के लिए निकलते वक्त उसकी बात पत्नी दीपा से फोन पर हुई। इसके बाद शुभम देर रात तक घर तक घर नहीं पहुंचा। परिवार वालों को चिंता हुई तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। देर रात शुभम की कार बिजनौर-झालू रोड पर जलालपुर छोईया गांव के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। कार के शीशे टूटे हुए थे। शुुुभम का मोबाइल और पर्स गाड़ी में ही पड़ा मिला। परिवार वाले रंजिश के चलते अपहरण की आशंका जाहिर कर रहे हैं। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी डा. रवीण रंजन, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत शहर कोतवाली और हल्दौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर सीडीआर निकालने का प्रयास किया। बताया गया कि शुभम के पिता सहकारी समिति में कर्मचारी है। हालांकि शुभम गांव में रहकर ही खेती करता है।
विज्ञापन

रात में पुलिस लौट आई थी लेकिन, शनिवार सुबह पुलिस ने जंगल में फिर से तलाश शुरू की। ड्रोन उड़ाकर देखा गया। पुलिस के साथ साथ गांव वाले भी खेतों में खोजबीन करते रहे। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं परिजनों से जानकारी ली। एसपी डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। युवक की तलाश के लिए चार टीमों को लगाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed