{"_id":"5873d67f4f1c1b1529ba9049","slug":"missing-friend-met-in-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता दोस्त ऊधमसिंह नगर में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता दोस्त ऊधमसिंह नगर में मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में रविवार देर शाम से लापता तीन युवक सीमावर्ती उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में सकुशल मिल गए हैं। युवकों ने बताया कि रिश्तेदारी में जाते समय उनकी कार रास्ते में खंभे से टकरा गई थी। कुछ देर बाद पुलिस उन्हें साथ ले गई थी। उनके मिलने पर परिजनों को राहत मिली।
रानीबाग कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आशु राधा इंटर कालेज का 11वीं कक्षा का छात्र है। मुहल्ला लोहियान निवासी दीपांशु शर्मा और रोशन लाल तीनों मित्र हैं। बताया गया कि रोशन लाल, आशु और दीपांशु शाम पांच बजे आशु की कार से काशीपुर रिश्तेदारी में गए थे। जब वह देर रात तक नहीं लौटे तो तलाश करने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने सोमवार सवेरे पुलिस कोतवाली पहुंच कर कोतवाल मुुनीशचंद शर्मा को मामले से अवगत कराया।
कोतवाल के मुताबिक पुलिस और परिजनों के प्रयास से पता लगा कि युवक ऊधमसिंह नगर में है। बाद में परिजन वहां गए। वहां पहुंचने के बाद आशु के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके गायब पुत्र उन्हें सकुशल मिल गए हैं। उनकी कार वहां पर खंभे से टकराने के कारण पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया था। युवकों के मिलने से परिजनों ने राहत महसूस की है। वहीं धामपुर में पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से चार जनवरी को लापता हुई युवती को नहटौर के एक मोहल्ले से बरामद कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह युवक से पिछले काफी समय से प्रेम करती आ रही है। वह प्रेेमी को अपना पति मान चुकी है। पुलिस ने कहा कि युवती को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराने को पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश का पुलिस पालन करेगी। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों सजातीय हैं।