फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   miscreants robbed mother and daughter on national highway

नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने की मां-बेटी से लूट

Mon, 19 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
miscreants robbed mother and daughter on national highway
घायल मनाली सिंह - फोटो : DHAMPUR
नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने की मां-बेटी से लूट
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। फोरलेन नेशनल हाईवे पर दिन निकलते ही बदमाशों ने कहर ढा दिया। स्कूल जा रही शिक्षिका और उसकी बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल और गले की चेन लूट ली। पीड़िता मां-बेटी उनका पीछा नहीं कर पाए, उनकी स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया, जिसमें शिक्षिका और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़िता भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य की बहन और भांजी हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य सुभाष चौहान ने बताया कि उनकी रिश्ते की बहन शोभारानी, भांजी मानवी न्यू हिंदू कॉलोनी में रहती हैं। शोभा रानी कल्याणपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह शिक्षिका शोभारानी अपनी बेटी मानवी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। नेशनल हाईवे 74 पर चांद ढाबे के निकट बाइक से पीछे से आए दो बदमाशों ने स्कूटी पर पीछे बैठी शिक्षिका शोभारानी के गले से सोने की चेन और कानों से कुंडल लूट लिए। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया, जिसके कारण मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद नगीना की ओर भाग गए। जैसे ही घटना की सूचना का पता पुलिस को लगा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्कूटी शिक्षिका की पुत्री मानवी चला रही थी। घटना की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को सौंप दी। कोतवाल क्राइम मनीराम का कहना है कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने का हर संभव प्रयास करने में लगी है। घटना का जल्द खुलासा होगा।

घायल शिक्षिका शोभारानी

घायल शिक्षिका शोभारानी- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed