फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Miscreants caught while committing robbery in Bijnor and Amroha

Bijnor News: बिजनौर और अमरोहा में लूट को अंजाम देते रहे पकड़ में आए बदमाश

Wed, 10 Apr 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 10 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Miscreants caught while committing robbery in Bijnor and Amroha
बिजनौर/किरतपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनमें दो बदमाशों को जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगी है। पकड़ में आए बदमाश बिजनौर और अमरोहा में चेन लूट की वारदातों को अंजाम देते रहे। तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। मूल रुप से झिंझाना शामली के रहने वाले इन बदमाशों ने हल्दौर में बल्दिया रोड पर अपना ठिकाना बना रखा था। जिन्हें अब जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित अमन काॅलोनी में लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से सोमपाल निवासी अहमदगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली और बंटी हाल निवासी कुढ़ी आश्रम थाना हल्दौर घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जबकि एक सिपाही परवेंद्र भी घायल हुआ। थाना प्रभारी उदय प्रताप मलिक ने बताया कि पकड़े बदमाशों पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों में सोमपाल, बंटी, श्याम और सूरज निवासीगण थानूडेरा थाना झिंझाना हाल निवासी बल्दिया बिजनौर तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं। जिनके पास से तीन तमंचे और आठ कारतूस तथा एक चाकू बरामद हुआ। जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। बदमाशों ने 28 मार्च को अमरोहा, छह मार्च को धनौरा और धामपुर के जैतरा में भी महिला से चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed