फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minister is ruining Ganga's stream crops

मंत्री जी गंगा की धारा फसलों को कर रही बर्बाद

Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Minister is ruining Ganga's stream crops
मंत्री जी गंगा की धारा फसलों को कर रही बर्बाद
विज्ञापन

बेगावाला। खादर में कटान करके गांवों की ओर बढ़ रही गंगा की धारा फसलों को बर्बाद कर दी है। खेत नीचे होने के कारण गंगा से रिसा पानी खेतों में भरा रहता है। हजारों बीघा जमीन में केवल धान की फसल ही बोई जा रही है। गांव वालों ने यह मुद्दा प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने उठाया है।
गंगा किनारे खादर में कई गांव हैं। गंगा हर साल बरसात में कटान करते हुए इन गांवों की ओर बढ़ रही है। मंडावली के पास पहले गंगा रावली तटबंध से डेढ़ किलोमीटर दूर बहती थी। अब गंगा की धारा तटबंध से सटकर बह रही है। गंगा की धारा ने पिछले कुछ सालों में करीब डेढ़ किलोमीटर की रेत काटकर बहा दी है। गंगा की धारा से कुछ दूर स्थित खेतों का तल धारा से नीचा है। गंगा में लगातार पानी बहने से क्षेत्र का वाटर लेबल बहुत ऊंचा है। अब गंगा का पानी अंदर ही अंदर रिसकर किसानों के खेतों में भर रहा है। खेतों में 12 महीने पानी भरा रहता है। इससे करीब सवा तीन हजार बीघा जमीन में खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसान खेतों में धान की फसल के अलावा बाकी फसल मुश्किल से ही बो पा रहे हैं। अगर जमीन में गेहूं बो भी देते हैं तो आधा बीज ही जमता है। हाल यह है कि एक स्थान पर तो रिसे हुए पानी से झील भी बन गई है। इसमें 12 महीने पानी बहता है। जब बरसात में गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो इस झील से भी पानी भर जाता है। गांव वालों ने यह मुद्दा रविवार को गांव में आए प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने भी उठाया। श्यामल मंडल ने कहा कि गंगा की धारा लगातार गांवों की ओर आने व खेतों में पानी भरने से किसान परेशान हैं। अगर यही हालत रही तो किसानों को खेती छोड़नी पड़ेगी। विधायक के पति एश्वर्य चौधरी ने कहा कि गंगा पर तटबंध बनाने को 65 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया गया है। तटबंध बनने पर गांव वालों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हो रहे प्रभावित
गांव धर्मनगरी, घासीवाला, हेमराज बंगाली कॉलोनी, रावली, ब्रह्मपुरी, सेवारामपुर, शहजादपुर आदि गांव के खेतों में गंगा का पानी रिसकर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed