फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minister in charge distributed medicine kit to protect against corona

प्रभारी मंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए बांटी दवाई की किट

Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge distributed medicine kit to protect against corona
प्रभारी मंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए बांटी दवा की किट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के लिए निगरानी समितियों के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में औषधि किट्स का वितरण किया। इन किट का वितरण निगरानी समितियां घर-घर सर्वे कर बुखार से पीड़ित बच्चों को उपचारित करने के लिए वितरित करेंगी।

शासन के निर्देश पर कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए 0 से 18 वर्ष के बच्चों को इस वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के लिए शहर तथा ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इसके माध्यम से घर-घर सर्वे कर बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत महसूस करने वाले बच्चों को चिह्नित कर आयु के हिसाब से उन्हें औषधि किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के लिए बच्चों के कोविड उपचार हेतु दवाइयों की किट्स दी गईं। शहरों और गांवों में जाकर निगरानी समितियां इन किट्स का वितरण करेंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed