फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mini Kamla of animal catcher caught in Nahtaur

नहटौर में पशु कटान का मिनी कमेला पकड़ा

Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mini Kamla of animal catcher caught in Nahtaur
नहटौर के गांव मुकर्रमपुर में तालाब में अवैध पशु कटान के बाद अवशेष फेंकने को लेकर थाने पर प्रदर्शन - फोटो : BIJNOR
नहटौर में पशु कटान का मिनी कमेला पकड़ा
विज्ञापन

नहटौर। तालाब में पशुओं के अवशेष फेंकने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ हुई तो मिनी कमेला चलने का खुलासा हुआ। पुलिस ने दबिश देकर दो क्विंटल भैंस व गाय का मीट, दो जिंदा पशु, दो छोटे हाथी वाहन और काटने के औजार सहित दो लोगों को पकड़ा।
गांव मुकर्रमपुर में स्थित तालाब में रात में पशु कटान के बाद अवशेष डालने को लेकर ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने के लिए पहरा देना शुरू कर दिया। रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवक तालाब में अवशेष डालने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच लिया जबकि उसका एक साथी बाइक से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उसने नहटौर में मिनी कमेला के बारे में बताया।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ला सराय रजब अली में हाजी अकील के घेर में दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों, दो छोटा हाथी वाहन, दो जिंदा पशु और कटान के औजार सहित 1.20 क्विंटल भैंस व 80 किग्रा गोवंश का मीट जब्त किया। इस दौरान मौके से कई आरोपी फरार हो गए। पशु चिकित्साधिकारी अनुराग चौधरी ने मीट भैंस व गाय के पशुओं के होने की पुष्टि की हैं। जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक मोहल्ला सराय रजब अली के महबूब व वसीम को मौके से पकड़ा गया हैं। इन दोनों सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी देहात संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर एसपी देहात से मिनी कमेला चलाने वालों के खिलाफ उच्चाधिकारियों की देखरेख में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 गोवंशीय पशुओं को पशुशाला भेजा
धामपुर। सीओ महावीर सिंह राजावत के आदेश पर स्योहारा थाना पुलिस ने लावारिस गोवंश को पकड़ने को अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने रविवार को 18 गोवंश को पकड़वा कर हीमपुरदीपा और शेरकोट में स्थित सरकारी पशुशाला में भेजा है। सीओ ने बताया कि तीन दिन से चल रहे अभियान में पुलिस स्योहारा से 52 पशुओं को पकड़ कर पशुशाला में छुड़वा चुकी है। धामपुर और नहटौर में भी लावारिस गोवंश होने की सूचना है। वहां के थाना प्रभारियों को गोवंश को पकड़कर पशुशाला में छुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं।

नहटौर के गांव मुकर्रमपुर में तालाब में अवैध पशु कटान के बाद अवशेष फेंकने के मामले में जानकारी लेत

नहटौर के गांव मुकर्रमपुर में तालाब में अवैध पशु कटान के बाद अवशेष फेंकने के मामले में जानकारी लेत- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed