{"_id":"68dacee70b79db626d085d44","slug":"mills-start-operating-sugarcane-is-being-purchased-at-rs-310-per-quintal-bijnor-news-c-27-1-bij1007-161519-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोल्हुओं का संचालन शुरू, 310 रुपये क्विंटल खरीद रहे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोल्हुओं का संचालन शुरू, 310 रुपये क्विंटल खरीद रहे गन्ना
Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र में कोल्हू पर गुड बनाते कारीगर। संवाद
हल्दौर। क्षेत्र में कोल्हू चालू होते ही गन्ने की खरीदारी में तेजी आ गई है। इन कोल्हुओं पर गन्ना इस समय 290 से 310 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। वहीं, चीनी मिल पर बकायादारी से परेशान किसान कोल्हुओं पर गन्ना दे रहे हैं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के पास फिलहाल कोल्हुओं पर गन्ना डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इस बार कोल्हुओं का संचालन सितंबर के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो गया है। पैजनियां, पावटी, अम्हेड़ा, शरीफपुर, खासपुरा, सोतखेड़ी, जैनुलआबदीनपुर, नवादा तुल्ला, कड़ापुर, नांगलजट, फड़ियापुर, छजुपुरा सादात समेत क्षेत्र के अनेक गांवों में पावर कोल्हू चालू हो चुके हैं। कोल्हू संचालकों के अनुसार चांदपुर मंडी में गुड़ की शुरुआती कीमत 4600 रुपये प्रति क्विंटल तक थी, लेकिन वर्तमान में यह घटकर 4200 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है।