फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Millions of immersed in the printing of the result card

रिजल्ट कार्ड की छपाई में लाखों डूबे

Thu, 30 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Millions of immersed in the printing of the result card
बिजनौर के परिषदीय स्कूलों में भेजे गए त्रुटिपूर्ण रिजल्ट कार्ड। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समय पर रिजल्ट कार्ड आनन फानन में पहुंचने से शिक्षक परेशान रहे। रिजल्ट कार्ड में गलतियों की भरमार है। कार्ड देखने में रंग बिरंगे जरूर हैं पर क्वालिटी बेहद घटिया है। कार्ड से प्राप्तांक और पूर्णांक के कालम ही गायब हैं। अधिकांश स्कूलों में दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट कार्ड बनाने के लिए भेजे गए। पर गजट सीट का अभी भी कोई अता पता नहीं हैं। आनन फानन में प्रकाशित कराई सामग्री में लाखों रुपये डूबो दिए गए है। शिक्षकों ने मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा दी है। रिजल्ट कार्ड बनवाने में करीब पांच लाख का खर्चा आया है। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा कराने के आदेश थे। जबकि कक्षा दो से लेकर आठ तक की परीक्षा 23 मार्च को समाप्त हो गई थी। 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित होना था। पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार तक भी शिक्षकों को गजट सीट और रिजल्टकार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों में रिजल्ट कार्ड भेजने शुरू किए। स्कूलों में पहुंचे रिजल्ट कार्ड देख कर शिक्षक भी हैरान हैं। कार्ड से नैतिक शिक्षा का कॉलम गायब है। पूर्णांक और प्राप्तांक के कॉलम भी गायब है। इतना ही नहीं छात्रों को ग्रेडिंग का क्रम भी उल्टे क्रम में प्रकाशित किया गया है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व मंत्री प्रशांत सिंह , जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अंगजीत सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed